Breaking News

Bastian Schweinsteiger की Racist टिप्पणी पर बवाल, Ivory Coast के कोच ने दिया करारा जवाब

आइवरी कोस्ट के कोच एमर्स फाए ने जर्मनी के पूर्व खिलाड़ी बास्टियन श्वेनस्टीगर द्वारा उनकी टीम के बारे में की गई उन टिप्पणियों की आलोचना की जिन्हें उन्होंने नस्लवादी माना।
श्वेनस्टीगर ने पिछले सप्ताहांत जर्मनी और आइवरी कोस्ट के बीच मैच से पहले जर्मन प्रसारणकर्ता एआरडी पर ये टिप्पणियां की थीं जब वे इस बारे में बात कर रहे थे कि जर्मनी के खिलाड़ी अपने विरोधियों से क्या उम्मीद कर सकते हैं।

श्वेनस्टीगर ने कहा, ‘‘थोड़ा अफ्रीकी फुटबॉल, थोड़ा अनोखा, थोड़ा बेतरतीब, शायद थोड़ा ऐसा भी जिसमें रणनीति का अधिक असर नहीं हो। हमें इसके लिए तैयार रहना होगा कि यह अप्रत्याशित हो सकता है।’’
फाए ने बृहस्पतिवार को क्यूरासाओ पर 2-0 की जीत के साथ पहली बार आइवरी कोस्ट को विश्व कप के नॉकआउट दौर में पहुंचाया।
जीत के बाद फाए ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि श्वेनस्टीगर ने ‘एक बेतुका बयान दिया है जो जरूरी नहीं कि उनके असल विचारों को दर्शाता हो।


फाए ने कहा, ‘‘अगर हम साफ-साफ कहें तो हम इसे नस्लवादी कह सकते हैं।’’
इस हफ्ते की शुरुआत में श्वेनस्टीगर की टिप्पणियों की आलोचना की गई थी कि वे नस्लवादी रूढ़ियों को बढ़ावा देती हैं।

Loading

Back
Messenger