Breaking News

Virat Kohli और KL Rahul नहीं खेलेंगे रणजी ट्रॉफी मुकाबला, BCCI को बताया ये कारण

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड के मैच नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने बीसीसीआई मेडिकल स्टाफ को बताया है कि उन्हें तकलीफ है जिस कारण वो रणजी मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
बता दें कि, विराट कोहली को गर्दन में दर्द था और उन्होंने सिडनी में बीजीटी खत्म होने के तीन दिन बाद 8 जनवरी को इंजेक्शन लिया था। कोहली ने बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ को बताया कि उन्हें अभी भी दर्द हो रहा है, जिसके कारण वह राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के मैच से बाहर हो गए हैं। 
ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुतापिक केएल राहुल की बात करें तो उनके कोहनी में चोट है, जिसके कारण वह बेंगलुरु में पंजाब के खिलाफ कर्नाटक के मैच से बाहर रहेंगे। गुरुवार को बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों के लिए क्या करें और क्या न करें की एक लिस्ट जारी खी थी। उसमें सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया गया था। इसमें कहा गया था कि अगर खिलाड़ी खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं तो उन्हें इसके लिए चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर्स से अनुमति लेनी होगी। 
हालांकि, इसके बाद भी कोहली और राहुल के पास रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में एक और मैच होगा खेलने के लिए जिसकी शुरुआत 30 जनवरी से होगी। ये मैच 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज से पहले ही खत्म हो जाएगा। कोहली और राहुल दोनों ही इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी तरफ 23 तारीख से शुरू हो रहे रणजी मुकाबले में ऋषभ पंत, शुभमन गिल और रविंद्र जडेजा खेलते हुए दिखेंगे।

Loading

Back
Messenger