Breaking News

सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी और उनकी पत्नी ने अंगदान का संकल्प लिया

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और उनकी पत्नी सुनीता द्विवेदी ने अंगदान का संकल्प लिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
दंपति ने इस पहल को सशस्त्र बलों की त्याग और साहस की भावना का विस्तार बताया है।

उन्होंने सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों से आगे आकर समाज के लिए एक उदाहरण स्थापित करने का आग्रह किया।
जनरल द्विवेदी और उनकी पत्नी ने यहां आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में आयोजित एक कार्यक्रम में यह शपथ ली।

जनरल द्विवेदी ने अंगदान को मानवता की सेवा और सशस्त्र बलों की त्याग तथा साहस की भावना का विस्तार बताया।
यहां एक अधिकारी ने कहा कि उनके इस कदम से सशस्त्र सेना अंग पुनर्प्राप्ति और प्रत्यारोपण प्राधिकरण (एओआरटीए) को बढ़ावा मिला है।

Loading

Back
Messenger