Breaking News

बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश को राहत कार्य के लिए पांच करोड़ रुपये देगा असम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित हिमाचल प्रदेश में राहत कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये का योगदान देगी।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश में आई विनाशकारी बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और प्रभावितों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।”

शर्मा ने कहा, “असम की जनता की ओर से हम राहत और पुनर्वास कार्यों में सहायता के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये का योगदान दे रहे हैं।”
हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून के आगमन के बाद से विभिन्न जगहों पर भूस्खलन की 133 बड़ी घटनाएं, 95 जगह अचानक बाढ़ और 45 जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं।

Loading

Back
Messenger