Breaking News

बंगाल : कल्याणी स्थित आईआईएसईआर परिसर में एक शोधार्थी की मौत

पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर)के तीसरे वर्ष के पीएचडी छात्र की परिसर में बीमार पड़ने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार को एक अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अनामित्रा रॉय (24) को बृहस्पतिवार देर शाम आईआईएसईआर-कल्याणी से गंभीर हालत में एम्स-कल्याणी ले जाया गया।

मृतक के परिवार ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई कि अचानक हृदय गति रुकने से रॉय की मृत्यु हुई।
उत्तर 24 परगना जिले के श्यामनगर निवासी रॉय ने पहले भी सोशल मीडिया पर पोस्ट में 14 साल की उम्र से अवसाद के दौरों की जानकारी साझा की थी।

Loading

Back
Messenger