Breaking News

पटना रैली में तेजस्वी के भाषण के दौरान मंच से टकराया ड्रोन, झुक कर खुद को बचाया

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान एक ड्रोन मंच से टकरा गया लेकिन उन्होंने फुरती दिखाते हुए झुक कर खुद को बचा लिया।
रविवार को यह घटना उस समय हुई जब पूर्व उपमुख्यमंत्री यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित कर रहे थे।

पटना की पुलिस अधीक्षक (मध्य) दीक्षा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हम घटना की जांच कर रहे हैं। यह एक प्रतिबंधित क्षेत्र था और ऐसी कोई वस्तु वहां नहीं आनी चाहिए थी। जब रैली हो रही थी, तब पुलिस टीम भीड़ को संभालने में व्यस्त थी। लेकिन मामले की निश्चित रूप से गहन जांच की जाएगी।

Loading

Back
Messenger