आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में बुधवार को एक फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लग जाने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई।
अनकापल्ली की जिलाधिकारी विजय कृष्णन ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब दो बजे एसेंटिया फार्मा कंपनी के संयंत्र में हुई।
कृष्णन ने बताया, हमने चार कर्मचारियों को खो दिया।
उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए करीब 30लोगों को अनकापल्ली और अचुतापुरम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि कपंनी में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है।
![]()

