Breaking News

ओडिशा के खोरधा में एनएच-16 पर यात्री बस पलटी, सात घायल

ओडिशा के खोरधा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-16 पर रविवार दोपहर एक यात्री बस के पलट जाने से कम से कम सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बस भुवनेश्वर से गंजाम जिले के अस्का जा रही थी और बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे।

पुलिस ने बताया कि बस पीतापल्ली के निकट पलट गई।
पुलिस के अनुसार, बस चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को इलाज के लिए खोरधा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि अभी तक इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है औरमामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Loading

Back
Messenger