Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे सऊदी अरब

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार से सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। उनकी यह यात्रा ऊर्जा, व्यापार एवं रक्षा समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी।

मोदी और सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के बीच वार्ता के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये जायेंगे।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच पहले से ही मजबूत रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि भारत-सऊदी अरब ऊर्जा सहयोग को रणनीतिक आयाम देने का प्रयास किया जाएगा।

Loading

Back
Messenger