Breaking News

Tamil Nadu में सियासी खेल: बहुमत से 10 कदम दूर Vijay ने Governor से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश

 हाल में संपन्न तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली टीवीके पार्टी के प्रमुख विजय ने मंगलवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) संस्थापक ने यहां लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के सोमवार को आए परिणामों में विजय नीत टीवीके ने राज्य की 234 सीट में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होगी।
कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन की सार्वजनिक घोषणा की है, लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि अन्य किस-किसने विजय की पार्टी को समर्थन की पेशकश की है।

टीवीके सूत्रों के अनुसार विजय सात मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते हैं।
विधानसभा चुनाव में द्रमुक ने 59, अन्नाद्रमुक ने 47, कांग्रेस ने पांच, पीएमके ने चार, आईयूएमएल ने दो, भाकपा ने दो, वीसीके ने दो, माकपा ने दो, वहीं भाजपा, डीएमडीके तथा एएमएमके ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है।

Loading

Back
Messenger