![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने महत्वपूर्ण यूरोपीय दौरे के तहत फ्रांस पहुंच चुके हैं, जहां वह…
धर्मशाला में खेले गए भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम…
धर्मशाला में खेले गए भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम…
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर क्रिकेट…
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले दो सत्र में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने…
साल 2026 की सबसे कमाई ज्यादा कमाई करने वाली 'धुरंधर 2' मूवी के बाद दूसरी…
पिछले साल अहान पांडे और अनीत पड्डा ने रोमांटिक ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा' से दर्शकों का…
हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार जोर शोर से किया जा रहा है। चुनाव को देखते हुए सभी दलों ने अपनी ताकत पूरी तरह से झोंक दी है। राज्य में मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच होने जा रहा है। इस चुनाव में भी करोड़पति उम्मीदवार हैं, जो मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है।
राज्य में पांच अक्टूबर को वोटिंग होनी है। हरियाणा में 90 सीटों पर वोटिंग की जाएगी। इस बार कई ऐसे उम्मीदवार भी हैं जो अपनी वित्तीय प्रोफाइल के कारण काफी चर्चा में है। हरियाणा में कई ऐसे अमीर उम्मीदवार हैं जो चर्चा में बने हुए है। इस बार सबसे अमीर उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु हैं, जिनकी कुल संपत्ति 417 करोड़ रुपये की है।
उनके अलावा सावित्री जिंदल का भी नाम है, जो सबसे अमीर उम्मीदवार है। हिसार से चुनाव मैदान में उतरी सावित्री जिदंल ने 270 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है। वो जिंदल परिवार की राजनीतिक और औद्योगिक विरासत की प्रमुख उम्मीदवार है। उनके अलावा भूपिंदर सिंह हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री) और अभय सिंह चौटाला शामिल हैं, जो काफी अधिक संपत्ति के मालिक है।
आंकड़ों पर गौर करें तो हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार की औसत संपत्ति 8.68 करोड़ रुपये है। कैप्टन अभिमन्यु 491 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे धनी उम्मीदवार हैं। रोहतास सिंह और सावित्री जिंदल दो अन्य उम्मीदवार हैं जो शीर्ष तीन सबसे धनी उम्मीदवारों की सूची में हैं। गुरुग्राम जिले की सोहना सीट से चुनाव लड़ रहे रोहतास सिंह की संपत्ति 484 करोड़ से ज़्यादा है। यह कैप्टन अभिमन्यु की संपत्ति से लगभग 1.4 प्रतिशत कम है।
52 प्रतिशत हैं करोड़पति
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, 1028 उम्मीदवारों में से 538 उम्मीदवार यानी 52 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। यह 2019 के विधानसभा चुनावों के आंकड़ों से 0.19 अंकों की मामूली वृद्धि है, जहाँ 42 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति थे।
पार्टीवार करोड़पति उम्मीदवारों पर नजर डालें तो बीजेपी पहले नंबर पर है, जहां पार्टी में 96% करोड़पति हैं। वहीं, कांग्रेस 94% करोड़पतियों के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि जननायक जनता पार्टी तीसरे नंबर पर है, जहां पार्टी में 70% करोड़पति हैं। भारत की तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बहुजन समाज पार्टी में करोड़पतियों की संख्या सबसे कम है। केवल 51% यानी 35 में से 18 उम्मीदवारों ने एक करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति घोषित की है।
