Breaking News

हाथरस में ट्यूबवेल पर नहाते समय दो सगे भाइयों की करंट लगने से मौत

हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी राधे गांव में ट्यूबवेल पर नहाते समय करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उस समय की है जब योगेश (38) और उसका बड़ा भाई हीरेश (45) अपने खेत में ट्यूबवेल पर नहा रहे थे।

उसने बताया कि नहाने के बाद योगेश बिजली के तार के संपर्क में आ गया और उसे संकट में देखकर हीरेश मदद के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों अचेत हो गए और ग्रामीणों ने उन्हें सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित पाठक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Loading

Back
Messenger