🚨 स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर
🏢 रसड़ा, बलिया
🚗 प्रधानपुर मार्ग स्थित डेहरी प्राथमिक विद्यालय के समीप स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
🛵 डेहरी निवासी अनूप कुमार पटेल एवं ओम प्रकाश प्रधानपुर से सब्जी खरीद कर वापस घर आ रहे थे। डेहरी स्कूल के समीप सामने आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकली।
💥 टक्कर इतना जोरदार था कि स्कॉर्पियो का नंबर प्लेट घटना स्थल पर ही गिर गया तथा पल्सर बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
🏥 घायल बाइक सवारों को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने अनूप पटेल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल राम लखन को रेफर कर दिया गया।
⚖️ मृतक के पिता गुलाब पटेल की तहरीर पर पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई। राम लखन का मऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
![]()

