बलिया रसड़ा, बलिया. रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 26 जनवरी को एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम की हालत गंभीर है। बच्ची की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपनी पुत्री के साथ पंचायत भवन पर 26 जनवरी को झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इसी दौरान अकेला पाकर 60 वर्षीय साधु यादव नाम के व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची उसी समय चिल्लाई मगर कुछ बता नहीं पाई।
मासूम की हालत बिगड़ने पर रसड़ा अस्पताल लाए जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने रेफर कर दिया। मासूम की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी वृद्ध को सोमवार की दोपहर में धर दबोचा।
![]()

