🌍 रसड़ा, बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में विषाक्त पदार्थ खाने से महिला और एक अन्य अचेत हो गए। पहली घटना मंगलेश्वर को दोपहर पांडेयपुर संवरा में हुई जब पारिवारिक कलह के चलते सदानंद राजभर की पत्नी मनोरमा देवी ने सल्फास की गोली खा लिया।
🚑 उसी समय दूसरी घटना मुढ़ेरा के बस्ती ग्राम में हुई जब वृद्घ प्रभुनाथ राम पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा दोनों को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
![]()

