📰 रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली पुलिस ने यतायात माह में नगर में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के मुख्य मार्ग, भगत सिंह तिराहा, रेलवे स्टेशन होते हुए प्यारेलाल चौक, चौरा चौरा, चंदर्शेखर आजाद चौक, चौरा चौरा आदि जगहों पर रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
🚓 बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वाले एवं एक बाइक पर तीन सवारी करने वालों तथा गलत तरीके से वाहन चलाने वाले युवकों को समझाया गया। यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी गई। इस मौके पर सिटी इंचार्ज राज केशर सिंह, राहुल राय, अनिल सिंह आदि सब इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स संग मौजूद रहे।
![]()

