Breaking News

Ballia-संदिग्ध परिस्थितियों में सीआरपीएफ जवान की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

“`html

🚨 रसड़ा, बलिया। मंड़ा रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंगलवार की रात्री में संदिग्ध परिस्थितियों में एक सीआरपीएफ जवान भुआल प्रसाद खरवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

🕵️‍♂️ सिंहही चट्टी निवासी भुवाल प्रसाद खरवार (41 वर्ष) पुत्र बृजमोहन खरवार घर से मटर की घुंघनी खाकर आठ बजे निकले थे। मंगलवार की रात्री में पेट्रोलिंग करते समय रेलवे कर्मी ने एक युवक को रेलवे ट्रैक पर गिरा देखा, जिससे सुरक्षाबल को सूचना दी। रेलवे सुरक्षा बल ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सीआरपीएफ जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

🚑 कुछ ही समय पूर्व उक्त सर्ग ट्रेन रसड़ा से गुजरी थी, आशंका जताई जा रही है कि इसी ट्रेन की चपेट में वह किसी तरह से आ गए। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भुवाल प्रसाद अपनी सास के रिटायरमेंट के मौके पर अपनी पत्नी बीना देवी और बच्चों को लेकर प्रयागराज गए थे। परिवार को पहुंचाकर तीन जनवरी को ही छितौनी घर आए थे।

🏠 भुवाल प्रसाद लखनऊ में सीआरपीएफ में सिपाही माली के पद पर कार्यरत थे। इनके के दो पुत्रों में पुत्र अनुज 11 वर्ष, पुत्री अंशिका 6 वर्ष है। सूचना पर रेलवे पुलिस एवं सीआरपीएफ की टीम मामले की जांचबीन में जुटी। देर रात सिंहही श्मशान घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के बीच अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पिता बृज मोहन खरवार ने दिया।

“`

Loading

Back
Messenger