Breaking News

बलिया: भांजी से छेड़खानी पर पूछताछ करनेवाले युवक को मारी गोली, वाराणसी रेफर

🚨 बलिया: भांजी से छेड़खानी पर पूछताछ करना पड़ा महंगा, युवक को मारी गोली

🏥 घायल को वाराणसी रेफर किया गया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। रामपुर पुलिया के पास करीब 8:45 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने पैर में लगी।

🏃 गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल और फिर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

👤 घायल की पहचान 28 वर्षीय धनंजय कुमार राजभर, पुत्र बालचन्द्र राजभर निवासी महावीर अखाड़ा, वार्ड नंबर-17, थाना रसड़ा के रूप में हुई है।

⚠️ घायल धनंजय ने पुलिस को बताया कि उसकी भांजी ने छेड़खानी की शिकायत की थी। इस पर वह आरोपी प्रिंस सिंह से पूछताछ करने गया था। आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और अवैध पिस्टल से गोली चला दी।

👮 क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल युवक खतरे से बाहर है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।

🚓 इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Loading

Back
Messenger