Breaking News

Ballia-रेलवे फाटक बंद होते समय ई-रिक्शा की टक्कर से टूटी बूम, मची अफरातफरी

🚨 बलिया में रेल दुर्घटना

🚆 बलिया के फेफना-रसड़ा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर सोमवार को देर शाम एक ई-रिक्शा के धक्के से बूम टूट गया। इससे क्रासिंग पर अफरातफरी मच गई। ट्रेन आने का समय हुआ था तो केबिन मैन ने ट्रेन को आता देख काष्ण के सहारे क्रासिंग को बंद किया। इससे क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

🛤️ बताया गया कि ब्रहस्पतिवार की देर शाम फेफना-रसड़ा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन को आता देख केबिन मैन गेट बंद कर रहा था कि एक ऑटो के तरफ से फेफना की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा ने गेट के बूम में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बूम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और अफरा-तफरी मच गई।

🚧 केबिन मैन ने आनन-फानन में काष्ण लगा कर गेट बंद किया और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर पहुंचे टेक्निशियन ने काफी प्रयास करके आवागमन शुरू कराया। वहीं, पुलिस टक्कर के बाद ई-रिक्शा को लेकर भाग रहे चालक को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

Loading

Back
Messenger