“`html
📰 रसड़ा, बलिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के दौरान फार्म 7 के द्वारा वैध नाम भी काटे जाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी रवि कुमार को पत्रक भी सौंपा।
📜 सपा ने पत्रक में कहा है कि समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट द्वारा ज्ञात हुआ है कि एसआईआर फार्म सात में बीएलओ द्वारा वैध मतदाताओं के नाम काटे जाने की साजिश की जा रही है। मांग किया कि वैध मतदाताओं का नाम काटे जाने की कोशिश को रोका जाए। बीएलओ की फार्म सात के रिकॉर्ड को समाजवादी पार्टी के बीएलओ को भी एक प्रति दिया जाए जिससे एसआईआर की पारदर्शिता बनी रहे।
🔍 सपा ने मांग रखी कि बीएलओ द्वारा गड़बड़ी करने पर मुकदमा पंजीकृत हो। सपा नेताओं ने फार्म सात का दुरुपयोग करके वैध मतदाताओं के नाम काटने के आरोप की पार्थिया सौंपा। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, विधान सभा अध्यक्ष रविंद्र यादव, बीरबल राम, मान सिंह सेंगर, अभय सिंह रिंकू, बबलू अंसारी, उत्तीर्य पांडेय, जवाहर यादव, प्रकाश भारती आदि उपस्थित रहे।
“`
![]()

