Breaking News

Maharashtra Travel: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ महाराष्ट्र की इन जगहों पर जाने से बचें, दुर्घटना का रहता है खतरा

बारिश से महाराष्ट्र इस समय हाल-बेहाल है। लेकिन फिर भी पर्यटकों का महाराष्ट्र आना कम नहीं हुआ है। बारिश के मौसम में लोग यहां ज्यादा से ज्यादा घूमने के लिए आते हैं। तो कई लोग यहां पर घूमने आने के लिए बारिश के मौसम का इंतजार करते हैं। बारिश में यहां का मौसम में खूबसूरत और ठंडा हो जाता है। क्योंकि माना जाता है कि बारिश में मुंबई ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। लेकिन महाराष्ट्र में कुछ जगहें ऐसी जगहें हैं, जहां पर बच्चों के साथ जाना सेफ नहीं होगा।

क्योंकि बारिश में भीगने से बच्चे बीमार हो जाते हैं। वहीं इस मौसम के कारण कोई भी दुर्घटना भी हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको महाराष्ट्र की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर बारिश में बच्चों के साथ घूमने जाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Beach In MP: मध्य प्रदेश में उठाएं बीच का मजा, जरूर एक्सप्लोर करें ये मनमोहक और खूबसूरत जगह

लोनावला
बारिश के मौसम में लोनावना में झरने के पानी का बहाव तेज होता है। जिससे खतरा अधिक होता है। लोग यहां पर झरने के पानी में नहाने जाते हैं और पैर फिसलने या फिर तेज पानी के बहाव के कारण हादसा हो जाता है। इसलिए अगर आप लोनावला घूमने जा रही हैं, तो पानी वाली जगहों पर जाने से बचें। हालांकि लोनावला महाराष्ट्र की फेमस जगहों में से एक है। लेकिन अधिक बारिश में ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
हरिश्चंद्रगढ़ किला
हरिश्चंद्रगढ़ किला महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। यह पहाड़ी किला है, जहां तक पहुंचने के लिए लोग ट्रैकिंग करते हैं। लेकिन मानसून में इस पहाड़ी पर ट्रैकिंग करना खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं अगर आप बच्चों के साथ महाराष्ट्र घूमने का प्लान बना रही हैं, तो बारिश के दौरान यहां पर न जाएं। क्योंकि ऊंचाई वाली जगहों पर दुर्घटना होने पर जल्दी मदद मिलना भी मुश्किल होता है।
महाबलेश्वर
अगर आप भी महाबलेश्वर जाने का प्लान कर रही हैं, तो पहले यहां के मौसम के बारे में जानकारी ले लें। क्योंकि बच्चों के साथ यहां जाना खतरनाक साबित हो सकता है। बारिश के मौसम में यहां की सड़कों पर काफी फिसलन होली है। वहीं महाबलेश्वर मंदिर काफी ऊंचाई पर स्थित है और मानसून में यहां का नजारा काफी अच्छा होता है। लेकिन छोटे बच्चो के लिहाज से सेफ्टी के मामले में यह जगह सही नहीं हो सकती है। अगर आप घूमने जाने के लिए सेफ जगह की तलाश कर रही हैं, तो प्रयास करें कि पहाड़ी जगहों पर जाने से बचना चाहिए।

Loading

Back
Messenger