Breaking News

श्रीलंका में 12 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

उत्तरी श्रीलंका में जाफना के निकट रविवार को कम से कम 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी नौका को जब्त कर लिया गया। नौसेना ने यहां यह जानकारी दी।
उत्तरी नौसेना कमान द्वारा श्रीलंका तटरक्षक बल के समन्वय से यह अभियान चलाया गया।

नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘28 सितंबर, 2025 की तड़के श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछली पकड़ने वाली एक नाव जब्त की और 12 भारतीय मछुआरों को उस दौरान गिरफ्तार किया, जब वे जाफना में डेल्फ्ट द्वीप के निकट श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से शिकार कर रहे थे।’’

इसने कहा कि भारतीय नौकाओं के समूह को ‘‘अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अतिक्रमण करते हुए’’ देखा गया।
बयान के अनुसार, जब्त की गई नाव और मछुआरों को कंकासंथुरेई बंदरगाह लाया गया और कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया।

Loading

Back
Messenger