Breaking News

चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर के लिए सुनामी परामर्श केंद्र शुरू किया

चीन ने रविवार को दक्षिण चीन सागर सुनामी परामर्श केंद्र शुरू किया तथा गहरे समुद्र में मौलिक वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और संबंधित उद्योगों के विकास को समर्थन देने के लिए एक गहन समुद्री परीक्षण स्थल भी स्थापित किया।

दोनों की शुरुआत आठ जून को मनाए जाने वाले विश्व महासागर दिवस के अवसर पर हुयी।
चीन दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है। फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के साथ चीन एक जटिल समुद्री विवाद में फंसा हुआ है और वह व्यस्त क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों वाले क्षेत्र पर दावे करता रहा है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, दक्षिण चीन के हैनान प्रांत के सान्या में स्थित सुनामी केंद्र ने अपना परिचालन क्षेत्र के देशों को समुद्री आपदा की पूर्व चेतावनी सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया है।

Loading

Back
Messenger