Breaking News

Jinping की ऑर्मी का खतरनाक खेल! चीन के टॉप जनरल पर क्यों हुआ बड़ा एक्शन

चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग ने फिर से एक बार सैन्य पर्ज की शुरुआत कर दी है। इस पर्ज के निशाने पर इस बार कोई और नहीं बल्कि शी के सबसे करीबी लोग हैं। यानी कि इस सैन्य पर्च का मकसद साफ है कि सी ये बताना चाहते हैं कि कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। सैन्य में पूरी निष्ठा और नियंत्रण सुनिश्चित करने का यह प्रयास शी जिंनपिंग करके दिखा रहे हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को हटाने का भी यह पर्ज एक माध्यम हो सकता है। जैसा कि पहले कई मामलों में देखा गया। योशिया और ल्यू जेनली के खिलाफ अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के संदेह में जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी चीन के रक्षा मंत्रालय ने जारी की है। यह घटना शी जिंगपिंग के नेतृत्व में चल रही सैन्य भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के सबसे बड़े और चौंकाने वाले नतीजों में से एक मानी जा रही है। लेकिन इसे आम बोलचाल की भाषा में शी जिनपिंग जिंगपिंग का सैन्य पर्ज कहा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: भारत को वीटो पावर बस मिलने ही वाला है! पाक घबराया, ट्रंप का मुंह उतर आया

यांग योशिया चीन की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के दो उपाध्यक्षों में से एक हैं और पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य वो राष्ट्रपति शी जिंनपिंग के सबसे करीबी सैन्य सहयोगी माने जाते हैं। जांग उन गिने-चुने वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं जिनके पास वास्तविक युद्ध का अनुभव है। उन्होंने चीन वियतनाम युद्ध में हिस्सा लिया था और पीएलए में आधुनिकीकरण और सुधारों की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी निकटता शी के साथ इतनी मजबूत मानी जाती है कि कई विश्लेषक उन्हें शी का सबसे भरोसेमंद जनरल तक कहते थे। ऐसे में उनकी जांच को कई लोग शी की सत्तक पर पकड़ और सैन्य नियंत्रण की गहराई का संकेत मानते हैं।  ल्यूज़ जेनली सीएमसी जॉइंट स्टाफ डिपार्टमेंट के चीफ ऑफ स्टाफ हैं और सीएमसी के सदस्य भी। वह सैन्य संचालन और कमांड संरचना के प्रमुख पद पर तैनात हैं। उनकी जांच भी उसी बयान में शामिल की गई है जो दर्शाता है कि यह कारवाई उच्च स्तर पर एक साथ की गई है। रक्षा मंत्रालय के बयान में बताया गया है कि यांग और ल्यू अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के संदेह के जांच में दायरे में है। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने चीन के साथ नए व्यापार समझौते को लेकर कनाडा पर 100 प्रतिशत शुल्क की धमकी दी

2024 में दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को पार्टी से निकाला गया। अक्टूबर 2025 में सीएमसी के नंबर दो जनरल हेव विडोंग सहित आठ टॉप जनरलों को भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी से बाहर किया गया। हेव विडोंग खुद शी के करीबी थे। यांग के साथ सीएमसी यानी कि सेंट्रल मिलिट्री कमीशन में काम कर चुके थे। यांग योशिया की जांच इसलिए भी असाधारण है क्योंकि वह शी के सबसे पुराने और भरोसेमंद सहयोगी थे। कई विश्लेषक मानते हैं कि शी ऐसा करके यह बताना चाहते हैं कि उनके आगे कोई मायने नहीं रखता। 

Loading

Back
Messenger