Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की यात्रा संपन्न कर स्लोवाकिया के लिए हुईं रवाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की अपनी यात्रा के समापन के बाद मंगलवार को स्लोवाकिया की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हो गईं।
इससे पहले, पुर्तगाल की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के अंत में लिस्बन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारतीय प्रवासियों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

उन्होंने पुर्तगाल में भारतीय समुदाय को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने तथा उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि दशक के अंत तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Loading

Back
Messenger