Breaking News

मिस्र के तट के पास पर्यटकों की पनडुब्बी डूबने से छह लोगों की मौत: अधिकारी

मिस्र के लोकप्रिय स्थल हर्गहाडा के तट के पास लाल सागर में पर्यटकों की एक पनडुब्बी के डूबने से छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। दो निकाय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लाल सागर गवर्नरेट द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आपातकालीन दल 29 लोगों को बचाने में सफल रहा।
पनडुब्बी पर्यटक सैरगाह क्षेत्र के एक समुद्र तट से निकली थी और इसमें विभिन्न देशों के 45 पर्यटक सवार थे। पनडुब्बी के डूबने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
कई पर्यटक कंपनी ने क्षेत्र में संघर्षों के खतरों के कारण लाल सागर में यात्रा बंद कर दिया है या सीमित कर दिया है।

Loading

Back
Messenger