Breaking News

PSG Riots: पेरिस में UCL Final की जीत का ऐसा हिंसक जश्न, फुटबॉल फैंस जुनून की हद पार कर गए!

सड़क पर कई गाड़ियों में आग लगी। पुलिस पर पत्थरबाजी और दंगाईयों पर लाठी चार्ज। ये तस्वीरें उसी पेरिस के सड़कों की है, जहां पर दुनियाभर के लोग घूमने आते हैं। जिसकी शानदार सड़कों की दुनियाभर में तारीफ होती है। लेकिन दंगाईयों ने क्या हाल कर दिया वो तस्वीर अब दुनिया देख रही है। कल पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) और इंटर मिलान के बीच चैंपियंस लीग का फाइनल खेला गया। पहली बार पीएसजी चैंपियन बनी और इसका जश्न पूरे फ्रांस में मनाया गया। लेकिन जश्न इतना ज्यादा हो गया कि कई चीजें आउट ऑफ कंट्रोल हो गईं। चैम्पियंस लीग फाइनल में पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) की इंटर मिलान पर 5-0 की जीत के बाद पेरिस समेत पूरे फ्रांस में जश्न हिंसा में बदल गया। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई जबकि 205 घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी कोमा में है। देशभर से 559 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ: रविशंकर प्रसाद

डैक्स में एक 17 वर्षीय किशोर को फैन जोन में चाकू मार दिया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पेरिस में दंगे, लूटपाट और आगजनी हुई। पोर्ट द सेंट-क्लाउड चौराहे पर गाड़ियों में आग लगा दी गई और पुलिस पर रंकिट फायर किए गए। पुलिस ने हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल किया। करीब 5,400 पुलिसकर्मी तैनात थे। फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रेटायो ने उपद्रवियों को ‘बर्बर’ बताया और पुलिस को सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए।  

इसे भी पढ़ें: Putin Big Action On Trump: दोस्त भारत का बदला रूस ने ट्रंप से लिया? पुतिन ने क्या बड़ा धमाका कर दिया

गृह मंत्री के कार्यालय ने बताया कि पेरिस में पीएसजी समारोह के दौरान एक व्यक्ति की तब मौत हो गई जब उसके स्कूटर को एक कार ने टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम फ्रांस के कॉउटांस में एक पुलिस अधिकारी गलती से पटाखे की चपेट में आ जाने से आंख में गंभीर चोट लगने के कारण कोमा में चला गया। जश्न के दौरान नियमों को तोड़ने के आरोप में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया। उम्मीद है कि फ्रांस की टीम रविवार को चैंप्स-एलिसीस में एक बड़ी परेड में भाग लेगी, क्योंकि उसने इंटर मिलान पर 5-0 से जीत हासिल करके अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीता है।

 Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

Loading

Back
Messenger