![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई 📰 बलिया। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई…
क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि उपमहाद्वीप की पिचों पर स्पिन गेंदबाज मुकाबले का…
लखनऊ में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भी कुछ…
नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि आज आयोजित…
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि हमने हमेशा कहा है कि समुद्री…
फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। हालात इतने…
ताइपे (ताइवान) । चीन ने संवेदनशील ताइवान जलडमरूमध्य से गुजर रहे अमेरिकी नौसेना के विमान की निगरानी के लिए सैन्य विमान और जहाज तैनात किए। चीन की सेना ने यह जानकारी दी। स्वशासित ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच अक्सर तनातनी देखने को मिलती है। अमेरिकी नौसेना के 7वें बेड़े ने एक बयान में कहा कि पी-8ए पोसाइडन समुद्री गश्ती विमान ने ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार’’ जलडमरूमध्य के अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र से उड़ान भरी। इसमें कहा गया कि यह ‘‘स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’
अमेरिका ताइवान का सबसे महत्वपूर्ण समर्थक और हथियार प्रदाता है। अमेरिकी सैन्य जहाज और विमान नियमित रूप से चीन को स्वशासित ताइवान से अलग करने वाले जलमार्ग से गुजरते हैं। बीजिंग इस पूर्वी एशियाई द्वीप को अपना क्षेत्र होने का दावा करता है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की पूर्वी थियेटर कमान (वायुसेना) के प्रवक्ता कर्नल काओ जुन ने एक बयान में अमेरिकी मिशन की आलोचना की और कहा कि इससे क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को खतरा पैदा हो गया।
