Breaking News

Ballia-बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के जन्मदिन पर काटा केक,बुजुर्गों में बांटे गए फल और च्यवनप्राश

📰 रसड़ा, बलिया। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के जनम दिन पर बसपा कार्यकर्ताओं एवं विधायक समर्थकों ने उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना के लिए जरूरतमंदों एवं मरीजों में फल वितरित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा सहित कई स्वास्थ्य केंद्रों पर विधायक उमाशंकर सिंह का जन्मदिवस उनके समर्थकों ने मनाया।

🎉 पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह रिषु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैकड़ों मरीजों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों में फल वितरित कर विधायक उमाशंकर सिंह के मंगलमय जीवन की कामना की।  

🌟 गृहवारा वृंदावन आश्रम में केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। रिषु सिंह ने सभी वृद्ध महिलाओं एवं वृद्ध पुरुषों को कंबल ओढ़ा कर फल, च्यवनप्राश सहित अन्य खाने की सामग्री भेंट की। इस मौके पर अजीत कुमार, संतोष सिंह, छोटू सिंह, चंदन सिंह समेत भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Loading

Back
Messenger