![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि हमने हमेशा कहा है कि समुद्री…
पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। हालात इतने…
एक देश भारत के लिए बहुत बड़ा सरदर्द बन गया है। यह देश भारत विरोधी…
मुश्किल दौर से गुजर रहे अफगानिस्तान की मदद के लिए भारत एक बार फिर आगे…
पोप लियो XIV ने बुधवार को ईरान और अमेरिका के बीच होने वाले शांति समझौते…
पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ़ हिंसक कार्रवाई करने के आरोपों के बाद…
चीनी अधिकारियों ने तथाकथित हैनान तिब्बती स्वायत्त प्रान्त में एक बड़ा अभियान शुरू किया है।…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड से गुरुवार को 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ना है। इस दौरान भारतीय टीम को इंग्लैंड से कड़ी चुनौती मिलेगी। जाहिर तौर पर इंग्लैंड से मुकाबले को लेकर टीम इंडिया गंभीर होगी और इस मैच से पहले गौतम गंभीर ने अपनी टीम को सावधान भी किया।
वहीं भारतीय कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे और उन्होंने इंग्लैंड की टीम के बारे में भी बात की। गंभीर ने साफ तौर पर कहा कि इंग्लैंड एक वर्ल्ड क्लास टीम है और उनके पास बहुत सारे क्वालिटी खिलाड़ी भी हैं। हम सभी जानते हैं कि वानखेड़े में होने वाला सेमीफाइनल एक मुश्किल मैच होगा, लेकिन अब देश के लिए कुछ खास करने का मौका है।
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हम अपना बेस्ट गेम खेलेंगे और ये जरूरी भी होने वाला है साथ ही उम्मीद करते हैं कि हम सभी इस उम्मीदों पर खरे उतरेंगे क्योंकि इंग्लैंड जैसी टीम को हराने के लिए हमें खास कोशिश करनी होगी। इस मुकाबले को हमें गंभीरता से लेने की जरूरत है क्योंकि फाइनल से पहले ये हमारे लिए काफी अहम है। सभी खिलाड़ियों को इस मैच को जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाना होगा।
