Breaking News

Ballia-घर में सो रही किशोरी की जहरीले सांप के काटने से मौत

आशीष दूबे, बलिया

📰 रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बुधवार की रात घर में सो रही किशोरी की सांप काटने से मौत हो गई। सांप इतना विषैला था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी की मौत हो गई।

🐍 सुल्तानपुर गांव निवासी संजय राजभर की पुत्री निशा रात में खाना खाने के पश्चात अपने कमरे में सोने चली गई। चौकी पर सोते समय उसका एक हाथ चौकी से नीचे लटक रहा था तभी सर्प ने उसकी उंगली में डस लिया। सर्प दंश से किशोरी की आंख खुल गई और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।

🚑 शोर सुनकर स्वजन व आसपास के लोग पहुंच गए। सांप काटने का पता चलते ही वह उसे तत्काल रसड़ा सीएचसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिवार व गांव में मातम छा गया।

Loading

Back
Messenger