Breaking News

Ballia-रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाला शातिर चोर पकड़ाया, सोने की लॉकेट, कैश बरामद

📰 अमित उपाध्याय, बलिया: बलिया में जीआरपी बलिया ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को निशाना बना कर उनका कीमती सामान चुरा लेता था। उसके पास से चोरी का सोने का लॉकेट और हजारों रुपये नकदी भी बरामद किया गया।

🚔 गिरफ्तार आरोपी की पहचान बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के संजय मिश्र (30 वर्ष) के रूप में हुई है। उसे उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वो बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 की निरमाणाधीन बाउंड्रीवाल के पास संदिग्ध हालत में खड़ा था। जीआरपी ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बलिया समेत गाजीपुर और आसपास के अन्य स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चोरी करता था और उन्हें बेच देता था। संजय मिश्र के कब्जे से चोरी की सोने की एक लॉकेट और 7100 रुपये नकद बरामद किए गए।

💼 जीआरपी की ओर से बताया गया कि आरोपी संजय मिश्र के खिलाफ बलिया और गाजीपुर में पहले से ही मामले दर्ज थे। उसके पास से जो चोरी की नकदी बरामद हुई है उसमें से 3600 रुपये बलिया से और 3500 रुपये गाजीपुर से संबंधित मामले के हैं। आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Loading

Back
Messenger