Breaking News

आगे निकलने की होड़ में हल्दी चट्टी पर प्याज लदी दो पिकअप में भिड़ंत

🚨 हफ्ते की बड़ी खबर

🔥 हल्दी, बलिया। हल्दी चट्टी पर रविवार की भोर में करीब चार बजे प्यास लगी दो पिकअप वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में पीछे चल रही पिकअप को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि आगे चल रही गाड़ी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई।

🚚 मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पिकअप बलिया से बैरिया की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने आगे चल रही गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आगे वाली पिकअप का चालक वाहन लेकर पूरब दिशा की ओर निकल गया, जबकि क्षतिग्रस्त पिकअप मौके पर ही खड़ी रह गई।

📉 हरानी की बात यह रही कि पीछे वाली पिकअप का चालक भी मौके से गायब मिला। क्षतिग्रस्त वाहन का नंबर यूपी 60 एटी 7160 बताया गया है।

🕵️‍♂️ इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घटना के बाबत अभी तक कोई लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आवश्यक जांच जारी जा रही है।

Loading

Back
Messenger