Breaking News

Noida में हुए Lamborghini कांड में फंसे YouTuber Mridul Tiwari, कार चलाई भी नहीं लेकिन इंटरनेट पर उड़ रही किरकिरी

देश की राजधानी दिल्ली से करीब नोएडा सेक्टर 94 में एक सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा काफी ज्यादा चर्चा है है क्योंकि लैंबॉर्गिनी कार से सड़क पर काम कर रहे दो मजूदरों को कुचल दिया गया। दोनों मजदूर काफी ज्यादा घायल हो गये हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। खबर है कि दोनों के पैर टूट गए है। जिस कार से ये हादसा हुआ है वह कार एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी की है। लेकिन जिस वक्त ये हादसा हुआ यह कार मृदुल तिवारी नहीं बल्कि टेस्ट ड्राइव लेने आया ब्रोकर दीपक चला रहा था। मृदुल तिवारी सुपरनोवा सोसाइटी में रहते हैं। उनके पास इस तरह की कई और लग्जरी कारें हैं। हादसे से जैसे ही मृदुल तिवारी का नाम जुड़ा ये खबर आग की तरफ फैल गयी।
 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Eid 2025 पर राम चरण के फैंस को मिला तोहफा, कजिन की शादी में छाए अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या

आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले रजत दलाल ने भी तेज गाड़ी को फरीदाबाद के रोड पर चलाया था। उनकी गाड़ी चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस तरह के हादसे करने वाले रजत दलाल पहले भी कााफी विवादों में आ चुके थे और कार वाले कांड के बाद उन्हें बिग बॉस 18 का ऑफर मिला था जिसमें वह तीसरे रनअरप रहे थे। 
कौन हैं मृदुल तिवारी?
बीस साल की उम्र के आसपास के मृदुल तिवारी नोएडा के रहने वाले हैं। वे एक लोकप्रिय YouTuber और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर हैं, जो रिपब्लिक के अनुसार, कई लग्जरी कारों और SUV के मालिक हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लेम्बोर्गिनी के अलावा, उनके पास पोर्श 718 बॉक्सटर जैसी कई अन्य लग्जरी कारें हैं और हाल ही में उन्होंने नई महिंद्रा स्कॉर्पियो N खरीदी है। उनके YouTube चैनल का नाम ‘द मृदुल’ है। उनके चैनल पर 240 वीडियो हैं और 1.8 करोड़ से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं।
 

इसे भी पढ़ें: सलमान खान से शादी नहीं करना चाहती थी ऐश्वर्या राय?? सालों बाद दोनों के ब्रेकअप की वजह आयी सामने, सगे भाई अरबाज खान ने किया खुलासा

उन्होंने 2018 में अपना YouTube चैनल लॉन्च किया और एक साल से भी कम समय में 100k सब्सक्राइबर पार कर गए। मार्च 2020 तक, उनके सब्सक्राइबर एक मिलियन से ज़्यादा हो गए। इस उपलब्धि ने उन्हें YouTube से प्रतिष्ठित सिल्वर और गोल्डन प्ले बटन दिलाए। हाल ही में, उन्हें YouTube की शीर्ष 10 भारतीय YouTube क्रिएटर्स सूची में भी शामिल किया गया था। रिपब्लिक की रिपोर्ट के अनुसार, मृदुल की लोकप्रियता यूट्यूब से परे भी फैली हुई है, इंस्टाग्राम पर उनके 35 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और फेसबुक पर भी उनके कई मिलियन फॉलोअर्स हैं।
View this post on Instagram

A post shared by THE MRIDUL (@themridul_)

Loading

Back
Messenger