Breaking News

बलिया भाजपा जिला मंत्री के पिता का निधन, वाराणसी में चल रहा था उपचार

बलिया में भूकंप का अनुभव

🌍 बलिया। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला मंत्री आलोक सिंह ‘मोनू’ के पिता सुशील कुमार सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले के भाजपाई समर्थकों और स्थानीय नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

📰 पारिवारिक सूत्रों के अनुसार भाजपाई जिला मंत्री के पिता 70 वर्षीय सुशील कुमार सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उम्र संबंधी बीमारियों और स्वास्थ्य में गिरावट के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कई दिनों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन बुधवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

💔 सुशील कुमार सिंह के निधन पर भाजपाई कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी आलोक सिंह ‘मोनू’ और उनके शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।

Loading

Back
Messenger