बलिया में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस
🌟 बलिया में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और सीडीओ ओजस्वी राज ने जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और वरासत से संबंधित सामने आए।
📊 संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 146 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान एक शिकायतकर्ता ने विकासखंड दुबहड़, थाना बांसडीह क्षेत्र के ग्राम शेर में अवैध भूमि की नापी न होने का मामला उठाया। बताया गया कि पहले ही लेखपाल और कानूनगो को नक्शे के आधार पर नापी के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसमें लापरवाही बरती गई। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित लेखपाल, कानूनगो और बांसडीह थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि प्रशासनीक मौजुदगी में नक्शे के आधार पर जमीन की नापी कराई जाए।
📝 जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद के मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर तिमराज सिंह, तहसीलदार अतुल हर्ष, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![]()

