बलिया में दुर्घटना से हड़कंप
🚨 बलिया में शहरी कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पर रविवार सुबह स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दो युवक और दो लड़कियां डूब गए। घाट पर एक साथ चार लोगों के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया, गोताखोरों की मदद से तुरंत खोजबीन शुरू की गई।
🛶 डूबने वालों में अरुण चौहान (20) पुत्र मोहन चौहान निवासी कल्याणीपुर थाना फेफना, हरषिता चौहान (17) और नंदिता चौहान (12) पुत्री अजीत चौहान निवासी गढ़ रामपुर भोज थाना गड़वार तथा अर्जुन चौहान (19) पुत्र मुरली चौहान निवासी महेशपुर (गाजीपुर) शामिल हैं जो अपने मामा के घर कल्याणीपुर में रह रहे थे।
🚑 काफ़ी तलाश के बाद चारों के शव बरामद कर लिए गए। घटनास्थल परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया।
🔍 अधिकारियों ने कहा कि जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में यह घटना घटी। पिछली तीन दिनों से जनपद में लगातार नदियों में नहाते समय डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
🌊 बेल्थरारोड और बांसडीह के बाद शिवरामपुर घाट पर डूबने से हुई मौत की घटनाओं से लोग चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को घाटों पर नहा रहे लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी और पर्याप्त एडवाइजरी के साथ अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए।
![]()

