Breaking News

Ballia News:बलिया पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, शहर कोतवाल समेत 7 थानों के प्रभारी बदले, 59 सिपाहियों का भी ट्रांसफर

बलिया में कानून-व्यवस्था पर चर्चा

📰 बलिया। जिले की कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसपी बलिया ओमवीर सिंह ने रविवार को जिले के पुलिस विभाग में बैठक बुलाई। पुलिस अधिकारियों ने शहर कोतवाली समेत सभी थानों के प्रभारी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तत्काल नई तैनाती पर जाने के निर्देश दिए हैं। पूरी लिस्ट नीचे देखें।

🗂️ शहर कोतवाली के निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी को नई तैनाती में अपराज शाखा भेजा गया है। उनकी जगह प्रभारी कुमार सिंह (तत्कालीन प्रभारी बांसडीह) अब बलिया शहर के नए कोतवाल होंगे। बांसडीह कोतवाली: नयायालय सुरक्षा प्रभारी राकेश कुमार सिंह को बांसडीह कोतवाली की कमान सौंपी गई है।

🕵️‍♂️ नरही थाना: मॉनिटरिंग सेल के हरिशंकर सिंह को नरही का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, यहां तैनात रहे वीरेंद्र कुमार सिंह को डॉक्टी थाने की जिम्मेदारी मिली है।

📜 डॉक्टी और सहतवार: डॉक्टी थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी को सहतवार भेजा गया है, जबकि सहतवार के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है।

🗃️ पकड़ी और खेजुरी: इन दोनों थानों के प्रभारियों की अदला-बदली की गई है। लालमनी सरोज अब खेजुरी और मिथिलेश कुमार पकड़ी के नए थानाध्यक्ष होंगे।

📊 अन्य महत्वपूर्ण तैनातियों में निरीक्षक विपीन सिंह को पुलिस लाइन से DCRB भेजा गया है। वहीं, मीडिया सेल के कौशल पाठक अब PRO-II की भूमिका निभाएंगे। थानों के अलावा 59 कांस्टेबलों को भी इधर से उधर किया गया है। एसपी ओमवीर सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मी तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन रिपोर्ट सुनिश्चित करें।

Loading

Back
Messenger