Breaking News

Intimate Hygiene Tips: प्यूबिक हेयर हटाने के बाद नहीं होंगे दाने, जानें Doctor की ये सलाह

प्यूबिक एरिया से बाल रिमूव करना हर महिला की अपनी पर्सनल च्वॉइस है। कुछ लोग हाईजीन को मेंटेन और कंफर्ट के कारण अपने प्यूबिक एरिया के बालों को हटा देती है। ज्यादातर लोगों को प्यूबिक हेयर्स हटाती तो हैं, लेकिन उन्हें इसका सही तरीका पता नहीं होता है। अक्सर होता है कि प्यूबिक हेयर रिमूव करने के बाद महिलाओं को दाने और खुजली हो जाती है। दरअसल, वैक्सिंग, शेविंग या हेयर रिमूवल क्रीम इस्तेमाल करने के बाद, इंटिमेट एरिया में जलन, लालिमा या खुजली जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस तरह की दिक्कते महिलाएं आमतौर पर नजरअंदाज ही कर देती है। आइए आपको बताते हैं इस समस्या बचने के लिए क्या करना सही होता है?
आखिर प्यूबिक एरिया में दाने और खुजली क्यों होती है?
हम सभी यह जानते हैं कि प्यूबिक एरिया की स्किन बहुत ही सेंसिटिव होती है। अक्सर होता है कि गलत तरीके से हेयर रिमूव करने के बाद गंदे रेज, हार्श केमिकल क्रीम के इस्तेमाल या पसीने के कारण भी इंफेक्शन और खुजली हो सकती है। रेजर की मदद से हेयर रिमूव करने से कई बार ऊपरी त्वचा पर माइक्रो कट्स भी आ जाते हैं। जिससे बैक्टीरिया को अंदर जाने का रास्ता आसानी से मिल जाता है और दाने, बालों की जड़ों में इंफेक्शन और खुजली की समस्या बढ़ जाती है।
Pubic Hair हटाने के बाद दाने और खुजली से बचने के लिए क्या करें?
– जब आप शेविंग या ट्रिमिंग करें तो सबसे पहले प्यूबिक एरिया को गुनगुने पानी से साफ कर लें, जिससे स्किन थोड़ी सॉफ्ट हो जाए।
– ट्रिमिंग करने के लिए हमेशा नए रेजर का यूज करें। कभी भी ड्राई स्किन पर शेव न करें।
 – इस बात का ध्यान रखें कि बालों की ग्रोथ की दिशा में रेजर को चलाएं। यदि आप हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसके इंग्रीडिएंट्स को जरुर चेक करें।
 – प्यूबिक हेयर हटाने के बाद इंटिमेट एरिया को अच्छे से वॉश कर लें और सुखा लें। इसके बाद ऐलोवेरा जेल या कोई नेचुरल मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाएं, जो इंटिमेट एरिया की सेंसिटिव स्कीन को नकुसान न पहुंचाए।
– ध्यान रहे हैं कि बहुत ही टाइट अंडरवियर न पहनें, कॉटन फैब्रिक का ही चूज करें। 
– हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, प्यूबिक हेयर को पूरी तरह हटाने के बजाय इन्हें ट्रिम करना बेहतर साबित होगा। 

Loading

Back
Messenger