Breaking News

Joe Root और Virat Kohli में से कौन है बेहतर? युवराज सिंह ने दिया ये जवाब

जो रूट और विराट कोहली के टेस्ट स्टैट्स को लेकर अक्सर तुलना होती ही रहती है। दुनिया के तमाम दिग्गज खिलाड़ी इस पर अपनी राय भी रख चुके हैं। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इस पर अपनी राय रखी है। युवी ने बताया कि किस तरह से दोनों खिलाड़ियों की तुलना करना मुश्किल है। उन्होंने मौजूदा फॉर्म को देखते हुए जो रूट को भले ही बेहतर टेस्ट बल्लेबाज बताय हो, लेकिन साथ ही उन्होंने विराट कोहली की भी तारीफ की है। 
दरअसल, कुछ समय पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जो रूट को विराट कोहली से बेहतर बल्लेबाज बताया था। क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट में माइकल वॉन ने ये बात कही थी। उस दौरान एडम गिलक्रिस्ट भी मौजूद थे। 
जब युवी से विराट कोहली और जो रूट की तुलना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, अगर आप इंग्लैंड में खेल रहे हैं , तो इसमें को शक नहीं कि आप जो रूट का नाम लेंगे। लेकिन अगर आपको दुनिया भर में खेलना है तो मैं विराट कोहली को चुनूंगा। क्योंकि मुझे पता है कि कुछ ऐसे विकेट हैं, जहां पर वह विरोधी टीम को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। 
युवी ने आगे कहा कि, ये सवाल काफी बहस वाला है। अगर मौजूदा फॉर्म को देखेंगे, तो बिल्कुल जो रूट को चुनूंगा। लेकिन अगर आप सभी फॉर्मेट पर नजर डालेंगे, तो मैं बिना किसी शक के विराट का नाम लूंगा। विराट कोहली इन दिनों भारत और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। हालांकि, पहले टेस्ट में वो कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। 
पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में विराट कोहली कुछ खास नहीं कर पाए थे। विराट कोहली ने पिछले कुछ समय में टेस्ट मैच कम ही खेले हैं। इस साल जब इंग्लैंड टीम भारत दौरे पर आई थी, तब विराट कोहली टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने ब्रेक ले रखा था। 

Loading

Back
Messenger