Breaking News

IND vs AUS: साल 2025 में बड़ा कारनामा करके स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में नहीं किया किसी ने ऐसा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापत्तनम में आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का मुकाबला खेला जा रहा है। जहां टॉस गंवाकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस दौरान भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। वह एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने सोफी मोलिनक्स की गेंद पर छक्का लगाकर ये उपलब्धि अपने नाम की। 
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में स्मृति मंधाना ने महिला वर्ल्ड कप के दौरान एक कैलेंडर वर्ष में किसी महिला बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ा था। 29वर्षीय मंधाना ने पारी के आठवें ओवर में अयाबोंगा खाका की गेंद पर सिक्स लगाकर बेलिंडा क्लार्क के 970 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था, जो उन्होंने 1997 में बनाए थे। 
वहीं मंधाना अपना तीसरा वनडे वर्ल्ड कप खेल रही हैं और 2017 में इंग्लैंड में हुए विश्व कप में टीम इंडिया उपविजेता रहीं थीं। मंधाना वनडे में 5000 रन पूरे करने के भी करीब हैं। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय और कुल मिलाकर पांचवीं महिला बल्लेबाज बन जाएंगी। 

Loading

Back
Messenger