Breaking News

महाराष्ट्र के पालघर में 15.6 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त, एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अवैध तंबाकू उत्पाद जब्त किए हैं और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जब्तीकरण की यह कार्रवाई तलासरी इलाके में की गई।
पालघर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बालासाहेब पाटिल ने बताया कि अवैध पदार्थ ले जाने के संदेह में एक गश्ती दल ने मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग के ‘सर्विस रोड’ पर खड़े एक टेंपो की जांच की और उसमें प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद किए।
उन्होंने बताया कि तंबाकू उत्पादों की कीमत 15.66 लाख रुपये है। पुलिस ने टेंपो जब्त करने के साथ ही उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading

Back
Messenger