Breaking News

Bihar Elections 2025: महागठबंधन ने तेजस्वी को CM फेस घोषित किया, मुकेश सहनी डिप्टी सीएम पद का चेहरा

पटना में विपक्षी महागठबंधन ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव को आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है, जबकि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम पद का उम्मीदवार बनाया गया हैं। इससे INDIA गठबंधन के भीतर लंबे समय से चल रही अनिश्चितता का फिलहाल अंत माना जा रहा हैं।
मौजूद जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीटों और चेहरा तय करने को लेकर खींचतान चल रही थी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सहमत थी कि अगर सहनी को डिप्टी सीएम फेस बनाया जाए तो वह तेजस्वी को सीएम फेस घोषित करने पर तैयार हो जाएगी। बता दें कि सहनी निषाद यानी मल्लाह समुदाय से आते हैं, जिनकी उत्तर भारत के कई राज्यों में निर्णायक जनसंख्या मानी जाती हैं।
इस बीच, दिवाली के दौरान अशोक गहलोत द्वारा तेजस्वी को किए गए फोन कॉल ने गतिरोध तोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। गहलोत कुछ ही दिनों बाद पटना आए और लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की, जिसके बाद गठबंधन में बात तेजी से आगे बढ़ी। गौरतलब है कि गहलोत बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
उधर, पटना के होटल मौर्या में घोषणा चल रही थी, तो कुछ ही दूरी पर कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायकों ने विरोध जताया। सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, पर संकेत मिल रहे हैं कि आरजेडी 143 सीटों पर, कांग्रेस 61 पर और बाकी सीटें वाम दलों तथा VIP के खाते में जाएंगी। तेजस्वी अब छठ पर्व के बाद चुनावी अभियान की शुरुआत करने को तैयार माने जा रहे हैं।

Loading

Back
Messenger