Breaking News

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला

अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान गांव रोहसी पासिन का पुरवा निवासी अमर नाथ पासी (56) के रूप में हुई है जिसका शव आरटीओ कार्यालय के निकट सकरावां गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला।

दलित वर्ग से आने वाले अमरनाथ गौरीगंज थाने में चौकीदार थे, शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले थे।
प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि संभवत: किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Back
Messenger