Breaking News

Jammu-Kashmir : दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में आईटीबीपी के तीन जवान समेत 26 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के जम्मू और रामबन जिलों में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के तीन जवानों सहित कम से कम 26 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि एक निजी ट्रक आईटीबीपी कर्मियों को लेकर कश्मीर जा रहा था। यह ट्रक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के खारपोरा गांव में सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया।

हादसे में तीन जवान और एक असैन्य चालक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए बनिहाल अस्पताल ले जाया गया है।
एक अन्य दुर्घटना में जम्मू के बाहरी इलाके में अखनूर-जौरियन रोड पर गा-बामल मोड़ के पास दो निजी बसों में आमने-सामने की टक्कर में 22 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद एक बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घायलों में से आठ को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में रेफर किया गया।

Loading

Back
Messenger