Breaking News

बेंगलुरु में मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर व्यक्ति ने आत्महत्या की

बेंगलुरु में सोमवार सुबह 34 वर्षीय एक व्यक्ति ने एक मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि मृतक की पहचान सागर के रूप में हुई है और वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ चुका था।

पुलिस ने इस घटना में किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना से इनकार किया है।
प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने जी टी मॉल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
परिवार के सदस्यों के अनुसार सागर को मनोवैज्ञानिक समस्याएं थीं और उसका इलाज चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि वह अविवाहित और बेरोजगार था।

Loading

Back
Messenger