Breaking News

उप्र : बुलंदशहर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में छह साल की एक बच्‍ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला शुक्रवार की रात अपनी दो बेटियों के साथ सो रही थी और उसका पति बाहर गया था। पति जब घर पहुंचा तो बड़ी बेटी घर में मौजूद नहीं मिली जिसके बाद परिवार के लोग बच्ची को तलाश करने लगे। कुछ देर बाद उन्हें बच्ची मिली।

सिकंदराबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आज थाना सिकंदराबाद पुलिस को सूचना मिली किछह साल की एक बच्ची के साथ रोहित नामक एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है।

इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा परिजनों की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और यौन संबंधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Back
Messenger