🏠 जमीनी विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला की मौत
📍 रसड़ा, बलिया
⚔️ रसड़ा क्षेत्र के बर्रेबोझ गांव में रविवार की रात जमीन को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल रिखिमुनी देवी (60) पत्नी रामबहादुर सिंह निवासी बर्रेबोझ ने मंगलवार की सायं दम तोड़ दिया।
👮 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में पहले ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी थी।
📝 मृतका की बहू कविता सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाई है कि 11 मई की रात्रि 9 बजे खाना खाकर घर के सामने बैठी थी कि गांव के अनिल सिंह, अनुज सिंह, अमित सिंह तथा अनुराग सिंह ने जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दिया।
🤕 बीच बचाव करने आई रिखिमुनी देवी को इन लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार चल रहा था कि मंगलवार की सायं अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
👮♂️ प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में पहले ही मुकदमा लिखा गया था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
![]()

