Breaking News

रसड़ा में सपा नेता ने खींचा ई-रिक्शा, VIDEO: मान सिंह सेंगर बोले- ई-रिक्शा चलाने की सलाह देकर युवाओं को नौकरी देने की सवाल से भाग रही भाजपा

🚨 बलिया के रसड़ा में सपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के युवाओं को नौकरी के बजाय ई-रिक्शा चलाने की टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा नेता मान सिंह सेंगर समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने खुद ई-रिक्शा चलाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के जरिए कार्यकर्ताओं ने रोजगार और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

🛺 प्रदर्शन की शुरुआत मान सिंह सेंगर के घर से हुई। यहां से सपा कार्यकर्ता ई-रिक्शा लेकर करीब एक किलोमीटर पैदल चलते हुए भगत सिंह तिराहे पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ई-रिक्शा में सवारियां बैठाने और उसे खींचने का सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। उनका कहना था कि स्वरोजगार के रास्ते में आने वाली चुनौतियों और रोजी-रोटी के लिए होने वाले संघर्ष को समझना जरूरी है।

🗣️ सपा नेता मान सिंह सेंगर बोले- युवा स्थायी नौकरी की तलाश कर रहा है।

🔍 ‘नौकरी के इंतजार में हैं युवा’

🗨️ सपा नेता मान सिंह सेंगर ने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और स्थायी नौकरी की उम्मीद कर रहा है। ऐसे में युवाओं को ई-रिक्शा चलाने की सलाह देना रोजगार के मूल सवाल से बचने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार, स्वास्थ्य और युवाओं से जुड़ी योजनाओं के मोर्चे पर विफल रही है।

📢 वहीं, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश महासचिव प्रकाश भारती ने कहा कि शिक्षित युवाओं को नौकरी देने के बजाय इस तरह की सलाह देना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को रोजगार सृजन के लिए ठोस नीतियां बनानी चाहिए।

🗳️ डिप्टी सीएम के बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक बहस

📅 गौरतलब है कि 23 सितंबर को लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने चालकों को अपना वाहन चलाकर आत्मनिर्भर बनने की बात कही थी। इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने इसे बेरोजगारी के मुद्दे से जोड़कर सरकार पर निशाना साधा।

Loading

Back
Messenger