Breaking News

भारत में ही लें Switzerland का मजा, Dalhousie के पास बसा है ‘Mini Switzerland’ Khajjiar

आजकल युवाओं में घूमने का चलन बढ़ता ही जा रहा है। लोग नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए ट्रिप पर निकाल जाते हैं। घुमक्कड लोग अक्सर पहाड़ों पर घूमना काफी पसंद करते हैं। अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। स्विट्जरलैंड अपनी खूबसूरत वादियों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां पर दुनियाभर के टूरिस्ट्स खूबसूरत देश में वेकेशन मनाने जरुर आते हैं, लेकिन आप बिना लाखों रुपए खर्च किए और वीजा के झंझट के बिना भी स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरत वादियां देख सकते हैं।
इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित खज्जियार की, जिसको भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यह समुद्र तल से करीब 6,500 फीट की ऊंचाई पर बसा एक छोटा-सा हिल स्टेशन है, जो अपने विशाल हरे-भरे घास के मैदानों, देवदार के जंगलों और खूबसूरत झील के लिए मशहूर है। आइए आपको  बताते हैं, यहां पर क्या-क्या देखने के लिए सुंदर जगहें हैं।
खज्जियार में घूमने की जगहें
 
खज्जियार झील
इस खूबसूरत मैदान के बीच एक सुंदर प्राकृतिक झील है। इसके चारों ओर फैली हरियाली और झील एकदम साफ पानी प्रकृति के बेहद करीब होने का एहसास दिलाता है।
कालाटॉप वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी 
यहां पर आपको ब्लैक बीयर, चीता, हिरन और भी कई वन्यजीव देखने को मिल जाएंगे। इस जगह पर आपको कई तरह के पहाड़ी पौधे देखने को मिल जाएंगे। 
डैनकुंड पीक 
यदि आपको ट्रैकिंग का शौक है, तो खज्जियार के पास स्थित इस चोटी पर जरुर जाएं। यहां से पूरी घाटी बेहद खूबसूरत दिखाई देती है।
खज्जी नाग मंदिर 
खज्जियार में झील के बेहद करीब 12वीं शताब्दी का ऐतिहासिक खज्जी नाग देव मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर नाग देव को समर्पित है और इसकी वास्तुकाला बेहद ही प्यारी है। 
खज्जियार घूमने का सही समय 
यहां पर जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून है। अगर आप बर्फ की वादियां देखना चाहते हैं, तो आप दिसंबर से फरवरी के महीने में जा सकते हैं। इस दौरान यहां पर बर्फ से ढके पहाड़ मिलते हैं। खज्जियार में जॉर्बिंग, पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी और ट्रैकिंग जैसी मजेदार एक्टिविटीज कर सकते हैं। 
कैसे पहुंचें?
  – अगर आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं, तो आप खज्जियार का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट कांगड़ा का गगल एयरपोर्ट है, जो यहां से करीब 130 किमी दूरी पर है।
 – यदि आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, तो पहले पठानकोट रेलवे स्टेशन उतर जाए, जहां से खज्जियार 80-95 किमी की दूरी पर है। स्टेशन से आप टैक्सी या बस ले सकते हैं।
 – सड़क मार्ग से जाने के लिए डालहौजी से केवल 22 किलोमीटर दूरी पर खज्जियार। आप डलहौजी तक आसानी से बस या कार में जा सकते हैं और वहां से खज्जियार पहुंच सकते हैं।

Loading

Back
Messenger